गढ़वा: मइया सम्मान योजना की 20वीं किस्त शुरू, गढ़वा के लाभुकों को सोमवार को मिलेंगे ₹2500
Garhwa, Garhwa | Apr 4, 2026 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मइया सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खातों में 20वीं किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गढ़वा जिले के लाभार्थियों के खाते में सोमवार को 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा विभाग के गढ़वा निदेशक पंकज गिरी ने बताया कि भुगतान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।