डुमरा: बैंड-बाजे के साथ पहुंची डुमरा थाना पुलिस, दो फरार अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार
सीतामढ़ी। डुमरा थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की टीम बैंड-बाजे के साथ पहुंची और न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के बछाड़पुर निवासी रितिक कुमार (पिता- सिकंदर राय) तथा निशांत कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया गया है।