सिंघेश्वर: 5 करोड़ सालाना आय, 10 साल से नहीं हुआ ऑडिट; सवालों के घेरे में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति
सिंहेश्वरनाथ मंदिर की न्यास समिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करीब पांच करोड़ रुपये सालाना आय वाले इस मंदिर का पिछले दस वर्षों से ऑडिट नहीं होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दानपेटी से कथित हेराफेरी और वर्ष 2024 के सावन मेले में 1.58 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।पूरे मामले पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।