बीदासर: बीदासर के तेहनदेसर में वंदे गंगा अभियान के तहत श्रमदान व पौधारोपण किया गया
Bidasar, Churu | May 26, 2026 बीदासर की ग्राम पंचायत तेहनदेसर में मंगलवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ। रामसागर तालाब परिसर में विकास अधिकारी राजूराम व तहसीलदार अमर सिंह ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने व स्वच्छता की शपथ दिलाई।