शाजापुर: जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों काउंसलिंग कर अन्य स्कूलों के रिक्त पदों पर किया जा रहा है पदस्थ
जिले में कई सालों प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या के मान से शिक्षकों की संख्या कम है,तो कई स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की भरमार है। ऐसी स्थिति को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों वाले प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ करने का निर्णय लिया है और DEO ऑफिस में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की जा रही है।