नबीनगर: गफूरीचक से मद्य निषेध कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की कार्रवाई जारी
नवीनगर थाना पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम गफूरीचक से अभियुक्त सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीते देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।