मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जली हुई मोटरसाइकिल बरामद
देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को रविवार की शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी का जला हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुरानी दशमी जेल के पीछे के रहने वाले वादी राजकुमार द्वारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उपनिरीक्षक महेश पाठक ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धीरज गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।