अमदाबाद: अमदाबाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान चलाया
अमदाबाद थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अगवाई में थाना के विभिन्न हिस्सों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत थाना परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया है।