जमालपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से बदमाशों के द्वारा की गई 50 हज़ार रुपये की छिनतई
दरअसल मामला है कि कोतवाली थानाअंतर्गत सुधा स्वीट्स के पास राजेंद्र पंडित नामक बुजुर्ग व्यक्ति से थैला में रखा 1लाख रुपये वाला थैला में ब्लेड मार कर 50 हज़ार रुपये की छिनतई चार की संख्या में बदमाशों द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित राजेंद्र पंडित भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच से 1लाख रुपये की निकासी कर थैला में लेकर टोटो से अपने घर जा रहा था।