महरौनी: कस्बा महरौनी के पास बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती
कस्बा महरौनी के पास बुधवार शाम के समय एक बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा उक्त घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी था। वह वहीं मुंह में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।