बसंतपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹68 हजार नकद बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 45वीं बटालियन बीरपुर को बड़ी सफलता मिली है. SSB पिपराही बीओपी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान 11 ग्राम स्मैक और ₹68,310 नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि 17 मई की रात करीब 9:30 बजे मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी.