बिंदकी: कुल खेड़ा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला आठ पेज का सुसाइड नोट, ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप
फतेहपुर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के कुल खेड़ा निवासी सत्य प्रकाश संखवार उम्र 28 वर्ष ने सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ पेज का सुसाइड नोट जिसमें ससुराली जनों पर परेशान करने का आरोप लगाया।