*बस्ती: मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की विशेष बैठक, 43 स्कूलों के प्रबंधक रहे मौजूद - ARTO माला बाजपेई ने कहा स्कूल वाहनों में परिचर जरूरी* *जनपद * *जनपद बस्ती | 24 सितंबर 2026*
परिवहन आयुक्त उ0प्र0 के पत्र संख्या 1497/इन्फो/2026 के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की विशेष बैठक मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत आयोजित की गई। जिसमें जनपद के 43 विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
*अपर जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश:*अपर जिलाधिकारी महोदय ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे अपनी *विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन* कर प्रत्येक वर्ष जुलाई, अक्टूबर, जनवरी एवं अप्रैल में नियमित रूप से बैठकें कराएं।
समिति के प्रमुख कार्य होंगे -
- विद्यालय से सम्बद्ध वाहनों के समस्त दस्तावेजों जैसे रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट, प्रदूषण एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण करना।
- *फीस का निर्धारण एवं बस स्टापों का चिन्हीकरण करना।*
- वर्ष में एक बार सभी विद्यालय यान चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराना।
- प्रत्येक ड्राइवर का पुलिस सत्यापन कराना।
- यदि कोई संस्तुति हो तो उसे जिला स्तरीय समिति को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित करना।
*ARTO माला बाजपेई ने दिए सख्त निर्देश:*
बैठक में मौजूद वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) *माला बाजपेई* ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि -
- बच्चों के निजी वाहनों से विद्यालय आने पर विद्यालय प्रबंधन उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच अवश्य करे।
- अनधिकृत रूप से बच्चों को लाने व ले जाने वाले टेम्पो, ऑटो, मैजिक एवं ई-रिक्शा पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक पीरियड में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की जाए।
- विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने के बाद ही बच्चों को लाने-ले जाने हेतु प्रयोग किया जाए।
- बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु *प्रत्येक वाहन में एक परिचर (Attendant) तथा बालिकाओं के विद्यालय में संचालित वाहनों में महिला परिचर (Attendant) अवश्य हो।*
उक्त बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) *श्रीमती माला बाजपेई*, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन कुलदीप यादव, नोडल हायर एजुकेशन डॉ. अतुल कुमार पांडेय, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा, यात्रीकर अधिकारी शिव कुमार मिश्रा एवं जनपद के प्रबंधक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
. राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 24, 2026