मंसूरचक: कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए गनपततौल के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
कुंभस्नान करने गए प्रयागराज मंसूरचक प्रखंड के गणपततौल के 01 युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है. इस संबंध में बताया जाता है कि गणपततौल पंचायत के वार्ड संख्या- 8 निवासी लगभग 22 वर्षीय दीपक कुमार की मौत प्रयागराज संगम कुंभ स्नान कर घर वापसी के दौरान घटना हुई.