संडीला: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे मजदूर की ट्रेन के नीचे गिरने से हुई मौत
Sandila, Hardoi | Apr 19, 2026 संडीला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा मजदूर अचानक गिरकर ट्रेन के नीचे चला गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों उसको उठाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।