कोंडागांव: सुप्रीम कोर्ट में 21-23 अगस्त को स्पेशल लोक अदालत, मामलों का होगा त्वरित निपटारा
उच्चतम न्यायालय में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।इसमें बैंक, चेक बाउंस, उपभोक्ता, पारिवारिक, दुर्घटना, श्रम, भूमि अधिग्रहण व सेवा संबंधी मामलों सहित सुलह योग्य प्रकरणों का निपटारा होगा। पक्षकार अपने मामलों को शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते है