Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

आगर-मालवा में आवास योजना 2.0 से बदलेगी सैकड़ों परिवारों की जिंदगी #agarlivenews #aavasyojna #house #agarlivenews #agarli...

Agar, Agar Malwa | Feb 4, 2026

MORE NEWS

➡️मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार कर रहे है- सांसद श्री नागर

➡️नई सड़को, प्रोजेक्ट के निर्माण में पेड़ पौधों को नुकसान ना हो- सांसद श्री सोलंकी

➡️आगर मे जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

 आगर-मालवा, 17 जुलाई/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को 2047 तक दुनिया का अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी के उक्त संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बात राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय आगर में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय और निगरानी "दिशा" समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
 बैठक में संसदीय क्षेत्र देवास के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, एडीएम श्री आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिले के सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
 सांसद श्री नागर ने कहा कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में आगर जिला भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। हर एक व्य्क्ति जिस भी क्षेत्र में जहा भी कार्य कर रहे हैं, वे अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें और जिले, प्रदेश तथा राष्ट्र को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।
देवास क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि सभी विभाग यह ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की वजह से पेड़-पौधों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। 
बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री नागर ने कहा कि जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मिट्टी परीक्षण के परिणाम के आधार पर खेत की मिट्टी में सुधार करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए।
समूह नल जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में बैठक में निर्देश दिए गए कि मजरो, टोलो और छूटी हुई बसाहटों को भी हर-घर नल से जल प्रदाय योजना में शामिल किया जाए। नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। जिन 80 गांवों में समूह नल जल प्रदाय योजना से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, उनकी सूची समिती सदस्‍य को भी दी जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 
अंत में कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। 
प्रारंभ में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं एडीएम श्री आर.पी. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Rodmal Nagar 
Mahendra Singh Solanki 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Forest, Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#agarmalwa 
#आगरमालवा 
#जनसंपर्क

➡️मुख्यमंत्री डा. यादव, प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार कर रहे है- सांसद श्री नागर ➡️नई सड़को, प्रोजेक्ट के निर्माण में पेड़ पौधों को नुकसान ना हो- सांसद श्री सोलंकी ➡️आगर मे जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न आगर-मालवा, 17 जुलाई/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को 2047 तक दुनिया का अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी के उक्त संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बात राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय आगर में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय और निगरानी "दिशा" समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संसदीय क्षेत्र देवास के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, एडीएम श्री आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिले के सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री नागर ने कहा कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में आगर जिला भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। हर एक व्य्क्ति जिस भी क्षेत्र में जहा भी कार्य कर रहे हैं, वे अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें और जिले, प्रदेश तथा राष्ट्र को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। देवास क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बैठक में कहा कि सभी विभाग यह ध्यान रखें कि किसी भी नए प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की वजह से पेड़-पौधों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री नागर ने कहा कि जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। मिट्टी परीक्षण के परिणाम के आधार पर खेत की मिट्टी में सुधार करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। समूह नल जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में बैठक में निर्देश दिए गए कि मजरो, टोलो और छूटी हुई बसाहटों को भी हर-घर नल से जल प्रदाय योजना में शामिल किया जाए। नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। जिन 80 गांवों में समूह नल जल प्रदाय योजना से जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, उनकी सूची समिती सदस्‍य को भी दी जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अंत में कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। प्रारंभ में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं एडीएम श्री आर.पी. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Rodmal Nagar Mahendra Singh Solanki Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा #जनसंपर्क

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

घोषणा के 6 घंटे के भीतर ही भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी भंग, प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद बदला फैसला

आगर-मालवा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के महज कुछ घंटे बाद ही उसे भंग कर दिया गया। गुरुवार दोपहर घोषित की गई कार्यकारिणी शाम तक निरस्त होने से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
जानकारी के अनुसार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि कार्यकारिणी के गठन और उसकी घोषणा से पहले प्रदेश नेतृत्व की आवश्यक सहमति नहीं ली गई थी। मामला प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में आने के बाद तत्काल हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक जिला स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं स्थानीय नेतृत्व द्वारा कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर उसकी घोषणा कर दी गई थी। लेकिन प्रदेश संगठन तक मामला पहुंचने के बाद इस निर्णय पर पुनर्विचार किया गया और घोषित कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया।
फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई जिला कार्यकारिणी कब घोषित की जाएगी और प्रदेश नेतृत्व इस संबंध में क्या आधिकारिक रुख अपनाता है।

घोषणा के 6 घंटे के भीतर ही भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी भंग, प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद बदला फैसला आगर-मालवा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के महज कुछ घंटे बाद ही उसे भंग कर दिया गया। गुरुवार दोपहर घोषित की गई कार्यकारिणी शाम तक निरस्त होने से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। जानकारी के अनुसार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि कार्यकारिणी के गठन और उसकी घोषणा से पहले प्रदेश नेतृत्व की आवश्यक सहमति नहीं ली गई थी। मामला प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में आने के बाद तत्काल हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के मुताबिक जिला स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं स्थानीय नेतृत्व द्वारा कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर उसकी घोषणा कर दी गई थी। लेकिन प्रदेश संगठन तक मामला पहुंचने के बाद इस निर्णय पर पुनर्विचार किया गया और घोषित कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया। फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई जिला कार्यकारिणी कब घोषित की जाएगी और प्रदेश नेतृत्व इस संबंध में क्या आधिकारिक रुख अपनाता है।

Agar, Agar Malwa | Jul 16, 2026

कलेक्टर और एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, पूरे जिले में चलेगा अभियान...!
#agarlive #saynotodrugs #police #latestnews

कलेक्टर और एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, पूरे जिले में चलेगा अभियान...! #agarlive #saynotodrugs #police #latestnews

Agar, Agar Malwa | Jul 15, 2026

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भक्तिमय माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
#agarlive #jainsamaj #latest

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भक्तिमय माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ #agarlive #jainsamaj #latest

Agar, Agar Malwa | Jul 15, 2026

सभी विभाग वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी समय पर भेजे – एडीएम डॉ. श्रीवास्तव

सभी प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर लोकसेवा केंद्रो पर उपस्थित रहे – श्री वर्मा एडीएम

सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंक सुधारें – एडीएम

कलेक्ट्रेट में समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  लोक सेवा गारंटी के तहत आम जनों को समय सीमा में सेवाएं प्रदान करने के लिए नामित प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर संबंधित लोक सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों को समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध करवाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 50 दिवस से अधिक की लंबित सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाएं,कोई भी विभाग डी व सी ग्रेड में नहीं रहे, सभी ए ग्रेड हासिल करें। 
 यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभा कक्ष  में सोमवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, श्री बीएस सोलकी, एडीएम डॉ.शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर पी वर्मा, सभी डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम  एवं जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 बैठक में जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हो रहे प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की तैयारी की समीक्षा में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की तैयारी कर अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इस अभियान में सभी विभाग आम जनों की भी सहभागिता सुनिश्चित करवाए। बैठक में समग्र ई केवाईसी कार्य की समीक्षा में बताया गया कि आगर जिला 92% से अधिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। सभी जनपद सीईओ, सीएमओ को एक सप्ताह में 75% से अधिक समग्र ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन नान अटेंडेंट ना रहे। 
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#agarmalwa
#AGARMALWA
#जनसंपर्क

सभी विभाग वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी समय पर भेजे – एडीएम डॉ. श्रीवास्तव सभी प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर लोकसेवा केंद्रो पर उपस्थित रहे – श्री वर्मा एडीएम सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंक सुधारें – एडीएम कलेक्ट्रेट में समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न लोक सेवा गारंटी के तहत आम जनों को समय सीमा में सेवाएं प्रदान करने के लिए नामित प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर संबंधित लोक सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों को समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध करवाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 50 दिवस से अधिक की लंबित सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाएं,कोई भी विभाग डी व सी ग्रेड में नहीं रहे, सभी ए ग्रेड हासिल करें। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सोमवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, श्री बीएस सोलकी, एडीएम डॉ.शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर पी वर्मा, सभी डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हो रहे प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की तैयारी की समीक्षा में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की तैयारी कर अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इस अभियान में सभी विभाग आम जनों की भी सहभागिता सुनिश्चित करवाए। बैठक में समग्र ई केवाईसी कार्य की समीक्षा में बताया गया कि आगर जिला 92% से अधिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। सभी जनपद सीईओ, सीएमओ को एक सप्ताह में 75% से अधिक समग्र ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन नान अटेंडेंट ना रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh #agarmalwa #AGARMALWA #जनसंपर्क

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026