पुष्पराजगढ़: नरसिंहपुर के पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने अमरकंटक मां नर्मदा मंदिर में की पूजा-अर्चना
नरसिंहपुर के पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने रविवार को 12:00 बजे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने अमरकंटक में निर्मित हो रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही स्थानीय साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।