हुज़ूर: गो-तस्करी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, फरार आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल के सुखीसेवनिया क्षेत्र में गो-तस्करी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, 26 अप्रैल को फरियादी कालूराम ने अपनी दो गायों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की |