लखीसराय: नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
लखीसराय। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लखीसराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर 1:55 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार विशेष छापेमारी अभियान के दौरान आरोपी को 60 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।