देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया, नानौता रोड पर पुलिस ने पकड़ा
बड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नदीम उर्फ कल्लू पुत्र सलीम, निवासी ग्राम दल्हेड़ी, थाना बड़गांव के रूप में बताई। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद होने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।