मोनालिसा केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर सरोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर सनसनीखेज आरोप लगाया है कि मोनालिसा का पति फरमान जनता को गुमराह कर रहा है। मिश्रा ने अंदेशा जताया है कि फरमान बांग्लादेश या नेपाल भाग सकता है, इसलिए सरकार उसका पासपोर्ट तत्काल रद्द करे।