चरखारी: चरखारी डिग्री कॉलेज के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
गुरुवार और शुक्रवार रात्रि ढाई बजे चरखारी डिग्री कॉलेज के पास ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में राठ कस्बा निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र व 40 वर्षीय मनोज सवार थे। हादसे में सुरेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।