उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार की रात को पुलिस टीम सघन जांच अभियान चलाती नजर आई। इस दौरान एसडीपीओ अविनाश कुमार भी लगातार क्षेत्र में मॉनिटरिंग करते दिखे। एसडीपीओ ने विशेष सघन जांच अभियान के दौरान निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।