नोखा: दीपावली पर नोखा में दो दिनों में डेढ़ दर्जन जगहों पर लगी आग, दमकलकर्मी रहे अलर्ट
Nokha, Bikaner | Nov 9, 2026 नोखा में दीपावली की रात और अगले दिन तक पटाखों के कारण आगजनी की घटनाओं ने दमकलकर्मियों की भागदौड़ बढ़ा दी। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी आग लगने की सूचनाएं मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीमें पूरी रात दौड़ती रहीं। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इनमें नोखा शहर के अलावा घट्टू और चरकड़ा गांव में भी आग लगने की सूचना मिली।