जगदलपुर: बस्तर जिले के ग्राम आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से साझा किए स्वच्छता के नवाचार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' की उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में बस्तर जिले ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल की सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप द्वारा किया गया।