जलेसर: 27 जनवरी को गायब हुए मोहल्ला हथोड़ा के 22 वर्षीय युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा, पुलिस को बाइक हुई थी बरामद
Jalesar, Etah | Jan 29, 2024 जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला हथोड़ा से 27 तारीख से गायब हुए 22 वर्षीय युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी जलेसर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में थाना स्तर से चार टीमों सहित अन्य टीम को भी लगाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है और युवक के गायब होने में लड़की के परिजनों का हाथ बताया जा रहा है।