दुधि: दुद्धी अस्पताल प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, एसीएमओ ने जांच कर थाने में दी तहरीर
दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल ले जाने तथा मृत्यु के बाद शव को बाइक से वापस सरकारी अस्पताल परिसर में छोड़ने के मामले को स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले में जांच के लिए पहुंचे एसीएमओ ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करने के बाद स्थानीय थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।