मनेर: छितनावा के पास पुलिस ने नाव से उतारी जा रही 840 लीटर देसी शराब बरामद की, दो कारोबारी गिरफ्तार
Maner, Patna | Nov 21, 2025 मनेर के छितनावा के पास नव से उतारे जा रहे 840 लीटर देसी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर थाने ले आई है। जबकि पुलिस ने उक्त मामले में दो शराब कारोबारी गिरफ्तार किया है। मामला शुक्रवार की शाम 4:15 के करीब की है।