आरा। शहर के रमना-पकड़ी रोड में संदीप मेडिकल के पास शुक्रवार को कंचन चेस्ट क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। यहां छाती और सांस से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. कंचन कुमार, टीवी एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट, ने बताया कि यहां मुख्य रूप से खांसी, निमोनिया, टीबी, अस्थमा, एलर्जी, COPD, फेफड़ों में पानी और ILD जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में मरीजों की जरूरत के अनुसार जांच और उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
Arrah, Bhojpur | Sep 4, 2026