गुना नगर: हनुमान जन्मोत्सव: डीआईजी और कलेक्टर ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में सुरक्षा की निगरानी की, कर्नलगंज में ड्रोन से रखी नज़र
गुना में हनुमान जन्मोत्सव पर पिछले साल हुई पथराव की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। डीआईजी अमित सांघी और कलेक्टर केके कन्याल, एसपी हितिका वासल ने कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी से सुरक्षा की निगरानी की। शिवाजी नगर कोलूपुरा से निकलने वाले जुलूस को लेकर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। बड़ी संख्या में कर्नलगंज में फोर्स तैनात रहा शांतिपूर्ण जुलूस निकाला।