टिब्बी: टिब्बी में गौसेवकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गोवंश को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग
गोवंश को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिए कठोर कानून लागू करने की मांग को लेकर 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के बैनर तले गौसेवकों ने उपखंड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौसेवकों ने गोवंश को भारतीय संस्कृति व ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।