जीरापुर: शिव महापुराण कथा के बाद रात्रि में भजन-कीर्तन, नन्हे-मुन्नों ने समां बांधा; संत बोले- धन्य हैं ऐसे माता-पिता
जीरापुर नगर के गुर्जर मोहल्ला में 24 से 30 सितंबर तक चल रही संगीतमय शिव महापुराण कथा के तहत मंगलवार रात 10 बजे कथा समापन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर ऐसा समां बांधा कि देर रात तक कथा पंडाल भक्तिमय सुरों से गूंजता रहा। बच्चों की मासूम आवाज में भक्ति के गीत सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।