Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बक्सर: बक्सर का राज्य एवं देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से होगा बेहतर संपर्क - बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री

Buxar, Buxar | Jun 20, 2026
भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला इकाई की ओर से शनिवार को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026

मुहर्रम, 2026 के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में ब्रीफिंग की गई।

अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तर पर विस्तृत समीक्षा एवं  संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए अपेक्षित निरोधात्मक, सुरक्षामूलक तथा विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

किसी भी तरह की अशांति की सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष द्वारा देने का निर्देश दिया गया। 

मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा/करबला पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर Anti Sabotage जाँच एक दिन पहले पूर्ण कर ली जाएगी। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इसे सुनिश्चित करायेंगे। 

मुहर्रम पर्व के अवसर पर कुछ स्थानों पर ताजिया एवं जुलूस निकाले जाते है, ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव यह सुनिश्चित करेंगे की समितियों को अनुज्ञप्ति निर्गत की गई है। साथ ही स्थापित नियमों का भी अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।

ताजिया जुलूस के रूट का भौतिक सत्यापन करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव दिनांक 25.06.2026 तक इस संबंध में प्रमाण पत्र देंगे। यदि मार्ग में किसी प्रकार की बाधा हो तो उसका समाधान करते हुए इस संबंध में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे।

जुलूस का वीडियोग्राफी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल बक्सर को निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार ड्राप गेट लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर जिले में पदस्थापित सभी चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहें। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 24X7 चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, औषधि एवं चिकित्सा जाँच हेतु आवश्यक सभी सुविधाएँ निरंतर अचूक रूप से उपलब्ध रहेंगे।

सिविल सर्जन बक्सर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिले में मौजूद सभी एम्बुलेन्सों में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, जीवन रक्षक दवायें एवं स्ट्रेचर सहित तैयार स्थिति में रखेंगे ताकि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ-साथ सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध रखेंगे तथा रेड क्रॉस के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता भी सुनिश्चित रखेंगे।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर प्रतिनियुक्त किये गये दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की यह व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सद‌भाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे तथा एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई विवाद उत्पन्न हो तो दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उसे सुलझाने की अविलम्ब व्यवस्था या चेष्टा करेंगे तथा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देंगे।

वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक बिहार पुलिस रेडियो बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 25.06.2026 के अपराहन से दिनांक 27.06.2026 को मुहर्रम पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश देंगे।

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पेयजल की आपूर्ति निरन्तर होती रहे, यह सुनिश्चित करेंगे ताकि आम लोगों को पेयजल की कठिनाई न हो।

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर दिनांक 25.06.2026 से नगर निकाय क्षेत्र के सभी अखाड़ा स्थल एवं सड़कों की साफ-सफाई आवश्यक है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को निदेश दिया गया कि नगर निकाय क्षेत्र के सभी अखाड़ा स्थल एवं सड़कों की साफ-सफाई रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर निकाय शहरी क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण सड़कों एवं गलियों आदि में रौशनी (Street Light) हेतु समुचित व्यवस्था करेंगे। बक्सर जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण अखाड़ा स्थल एवं विशेष कर सराय फाटक, बक्सर पर साफ-सफाई और रौशनी एवं पेयजल टंकी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर एवं डुमराँव शहर में उपयोग में लाये जा रहे सभी अग्निशमन वाहन को तैयार हालत में रखेंगे तथा इनमें से एक-एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर एवं डुमराँव थाना पर रखेंगे। शेष वाहन भी तैयार अवस्था में रहेगी, जिसे आवश्यकतानुसार निर्धारित स्थल पर भेजा जा सकेगा। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे।

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमराँव तथा प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे।

मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। क्यू०आर०टी० में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष या अन्य स्रोत से सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्थल पर पहुँच कर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दल दण्डाधिकारी,  पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल का यह दायित्व होगा कि वे अपने सम्पूर्ण प्रतिनियुक्ति अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके हैं अथवा नहीं। इसकी समीक्षा एवं निरीक्षण करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे।

अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव, पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।

मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा में चिन्हित भवन में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्रीमती कविप्रिया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) बक्सर एवं श्री अरविन्द कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर (मो0-7739805237) रहेंगे।

मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर उक्त तिथि को बक्सर अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अपने-अपने अनुमण्डल के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।

मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता, बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बक्सर रहेंगे।

मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 128 स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 31 गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 106 तजिया जुलूस के साथ दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026 मुहर्रम, 2026 के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में ब्रीफिंग की गई। अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तर पर विस्तृत समीक्षा एवं संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए अपेक्षित निरोधात्मक, सुरक्षामूलक तथा विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। किसी भी तरह की अशांति की सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष द्वारा देने का निर्देश दिया गया। मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा/करबला पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर Anti Sabotage जाँच एक दिन पहले पूर्ण कर ली जाएगी। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इसे सुनिश्चित करायेंगे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर कुछ स्थानों पर ताजिया एवं जुलूस निकाले जाते है, ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव यह सुनिश्चित करेंगे की समितियों को अनुज्ञप्ति निर्गत की गई है। साथ ही स्थापित नियमों का भी अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। ताजिया जुलूस के रूट का भौतिक सत्यापन करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव दिनांक 25.06.2026 तक इस संबंध में प्रमाण पत्र देंगे। यदि मार्ग में किसी प्रकार की बाधा हो तो उसका समाधान करते हुए इस संबंध में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस का वीडियोग्राफी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल बक्सर को निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार ड्राप गेट लगवाना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर जिले में पदस्थापित सभी चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहें। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 24X7 चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, औषधि एवं चिकित्सा जाँच हेतु आवश्यक सभी सुविधाएँ निरंतर अचूक रूप से उपलब्ध रहेंगे। सिविल सर्जन बक्सर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिले में मौजूद सभी एम्बुलेन्सों में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, जीवन रक्षक दवायें एवं स्ट्रेचर सहित तैयार स्थिति में रखेंगे ताकि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ-साथ सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध रखेंगे तथा रेड क्रॉस के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता भी सुनिश्चित रखेंगे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर प्रतिनियुक्त किये गये दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की यह व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सद‌भाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे तथा एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई विवाद उत्पन्न हो तो दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उसे सुलझाने की अविलम्ब व्यवस्था या चेष्टा करेंगे तथा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देंगे। वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक बिहार पुलिस रेडियो बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 25.06.2026 के अपराहन से दिनांक 27.06.2026 को मुहर्रम पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश देंगे। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पेयजल की आपूर्ति निरन्तर होती रहे, यह सुनिश्चित करेंगे ताकि आम लोगों को पेयजल की कठिनाई न हो। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर दिनांक 25.06.2026 से नगर निकाय क्षेत्र के सभी अखाड़ा स्थल एवं सड़कों की साफ-सफाई आवश्यक है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को निदेश दिया गया कि नगर निकाय क्षेत्र के सभी अखाड़ा स्थल एवं सड़कों की साफ-सफाई रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर निकाय शहरी क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण सड़कों एवं गलियों आदि में रौशनी (Street Light) हेतु समुचित व्यवस्था करेंगे। बक्सर जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण अखाड़ा स्थल एवं विशेष कर सराय फाटक, बक्सर पर साफ-सफाई और रौशनी एवं पेयजल टंकी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर एवं डुमराँव शहर में उपयोग में लाये जा रहे सभी अग्निशमन वाहन को तैयार हालत में रखेंगे तथा इनमें से एक-एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर एवं डुमराँव थाना पर रखेंगे। शेष वाहन भी तैयार अवस्था में रहेगी, जिसे आवश्यकतानुसार निर्धारित स्थल पर भेजा जा सकेगा। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमराँव तथा प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे। मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। क्यू०आर०टी० में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष या अन्य स्रोत से सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्थल पर पहुँच कर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल का यह दायित्व होगा कि वे अपने सम्पूर्ण प्रतिनियुक्ति अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके हैं अथवा नहीं। इसकी समीक्षा एवं निरीक्षण करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव, पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा में चिन्हित भवन में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्रीमती कविप्रिया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) बक्सर एवं श्री अरविन्द कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर (मो0-7739805237) रहेंगे। मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर उक्त तिथि को बक्सर अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अपने-अपने अनुमण्डल के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता, बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बक्सर रहेंगे। मुहर्रम पर्व, 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 128 स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 31 गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 106 तजिया जुलूस के साथ दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 23, 2026

जेल में शेरु सिंह की हत्या की साजिश! पत्नी ने मुख्य सचिव से लगाई गुहार ..

- भागलपुर केंद्रीय कारा के अधिकारियों पर प्रताड़ना, खराब भोजन और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप
- 17 बंदियों के आमरण अनशन का दावा, जांच और सुरक्षा की मांग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी चर्चित बंदी ओंकार नाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी लक्की सिंह ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जेल प्रशासन पर शेरू सिंह को प्रताड़ित करने तथा उनके जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा की मांग की है.

लक्की सिंह द्वारा भेजे गए आवेदन के अनुसार, शेरू सिंह वर्तमान में भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा में बंद हैं. आरोप है कि जेल अधिकारियों और कर्मियों द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. परिवार को वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की अनुमति नहीं दी जा रही है और न ही उन्हें पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शेरू सिंह को सड़ा-गला भोजन और संक्रमित पानी दिया जा रहा है. साथ ही उन्हें ऐसे जर्जर वार्ड में रखा गया है, जिसकी स्थिति बेहद खराब है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. लक्की सिंह ने दावा किया है कि इन परिस्थितियों से उनके पति के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा है कि शेरू सिंह सजायाफ्ता होने के साथ-साथ कई मामलों में विचाराधीन कैदी भी हैं, जिनकी सुनवाई विभिन्न न्यायालयों में लंबित है. बावजूद इसके कई बार उन्हें न तो अदालत में सशरीर प्रस्तुत किया जाता है और न ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई जाती है.

आवेदन में लक्की सिंह ने आशंका जताई है कि जेल प्रशासन उनके पति की हत्या की साजिश रच रहा है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शेरू सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से आमरण अनशन पर बैठे 17 बंदियों की स्थिति की भी जांच कराने की मांग की है.

हालांकि, इन आरोपों पर जेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच और संबंधित अधिकारियों के पक्ष सामने आने के बाद ही हो सकेगी.

जेल में शेरु सिंह की हत्या की साजिश! पत्नी ने मुख्य सचिव से लगाई गुहार .. - भागलपुर केंद्रीय कारा के अधिकारियों पर प्रताड़ना, खराब भोजन और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप - 17 बंदियों के आमरण अनशन का दावा, जांच और सुरक्षा की मांग बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी चर्चित बंदी ओंकार नाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी लक्की सिंह ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जेल प्रशासन पर शेरू सिंह को प्रताड़ित करने तथा उनके जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा की मांग की है. लक्की सिंह द्वारा भेजे गए आवेदन के अनुसार, शेरू सिंह वर्तमान में भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा में बंद हैं. आरोप है कि जेल अधिकारियों और कर्मियों द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. परिवार को वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की अनुमति नहीं दी जा रही है और न ही उन्हें पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शेरू सिंह को सड़ा-गला भोजन और संक्रमित पानी दिया जा रहा है. साथ ही उन्हें ऐसे जर्जर वार्ड में रखा गया है, जिसकी स्थिति बेहद खराब है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. लक्की सिंह ने दावा किया है कि इन परिस्थितियों से उनके पति के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि शेरू सिंह सजायाफ्ता होने के साथ-साथ कई मामलों में विचाराधीन कैदी भी हैं, जिनकी सुनवाई विभिन्न न्यायालयों में लंबित है. बावजूद इसके कई बार उन्हें न तो अदालत में सशरीर प्रस्तुत किया जाता है और न ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई जाती है. आवेदन में लक्की सिंह ने आशंका जताई है कि जेल प्रशासन उनके पति की हत्या की साजिश रच रहा है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शेरू सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से आमरण अनशन पर बैठे 17 बंदियों की स्थिति की भी जांच कराने की मांग की है. हालांकि, इन आरोपों पर जेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच और संबंधित अधिकारियों के पक्ष सामने आने के बाद ही हो सकेगी.

Buxar, Buxar | Jun 23, 2026

भरत तिवारी के घर पहुंचे भाजपा नेता सौरभ तिवारी, पिता को दी सांत्वना ..

भरत तिवारी के घर पहुंचे भाजपा नेता सौरभ तिवारी, पिता को दी सांत्वना ..

Buxar, Buxar | Jun 23, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 23 जून 2026

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

बगैर किसी सूचना के बैठक से कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में अनुपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को चोल मुंडन एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ करने का निदेश दिया गया।

प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर को शहर के सभी अधिष्ठाापित सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष अंचल स्तर पर भूमि विवाद की साप्ताहिक बैठक करते हुए प्राप्त परिवाद पत्रों का भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील मामलों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाना से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 दिनों पर थाना अंतर्गत बड़े बकायदारों के विरुद्ध वसूली हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। 

सड़क सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिन जिन स्थलों पर यातायात जाम की समस्या नियमित रूप से हो रही है उन स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। 

समीक्षा के क्रम में सड़क के किनारे भवन निर्माण से संबंधित रखे गए सामग्री यथा बालू, गिट्टी इत्यादि के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बक्सर को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर भंडारित किए गए सामग्रियों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण हेतु पथ विभाग द्वारा भी ऐसी सामग्रियों को भंडारित किया गया है तो वैसे सामग्रियों को भी हटवाने का निर्देश दिया गया।

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

आगामी पर्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन हेतु वाहनों के चिन्हित मार्गों पर चलने हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 23 जून 2026 आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बगैर किसी सूचना के बैठक से कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में अनुपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को चोल मुंडन एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ करने का निदेश दिया गया। प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर को शहर के सभी अधिष्ठाापित सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष अंचल स्तर पर भूमि विवाद की साप्ताहिक बैठक करते हुए प्राप्त परिवाद पत्रों का भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील मामलों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाना से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 दिनों पर थाना अंतर्गत बड़े बकायदारों के विरुद्ध वसूली हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिन जिन स्थलों पर यातायात जाम की समस्या नियमित रूप से हो रही है उन स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में सड़क के किनारे भवन निर्माण से संबंधित रखे गए सामग्री यथा बालू, गिट्टी इत्यादि के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बक्सर को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर भंडारित किए गए सामग्रियों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण हेतु पथ विभाग द्वारा भी ऐसी सामग्रियों को भंडारित किया गया है तो वैसे सामग्रियों को भी हटवाने का निर्देश दिया गया। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। आगामी पर्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन हेतु वाहनों के चिन्हित मार्गों पर चलने हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 23, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली में दो प्रश्न पत्रों के लिए लगातार बैठक में 30 मिनट के अंतराल पर (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) आयोजित की जायेगी। 

बक्सर जिला अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 4338 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात पूर्वाहन 08:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो पूर्वाहन 09:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगा। 

परीक्षा प्रारम्भ होने के 03 घंटा पूर्व (07:00 बजे पूर्वाहन तक), केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य उपस्थित हो जायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई फाई गैजेट, पेन, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, Wrist Watch (सामान्य / Smart) ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक दण्डाधिकारी अपनी मौजूदगी में कक्षवार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति Random तरीके से केन्द्राधीक्षक द्वारा कराना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक को सम्पूर्ण सहयोग करेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, डी०आर०डी०ए० (एन०ई०पी०) बक्सर एवं श्रीमती कविप्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), बक्सर रहेंगी।

बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन, बक्सर एवं बस अड्‌डा, बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को पूर्वाहन 05:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, आर्दश थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे।

परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम एवं विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर सुनिश्चित करेंगे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर में एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर में चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अन्तर्गत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) बक्सर जिले के बक्सर शहर अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके।

अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 24.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।

अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर एवं सदर अस्पताल, बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।

परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। वे परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, बक्सर वरीय प्रभार में रहेंगे। 

विधि व्यवस्था संधारण हेतु 13 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 20 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026 केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली में दो प्रश्न पत्रों के लिए लगातार बैठक में 30 मिनट के अंतराल पर (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) आयोजित की जायेगी। बक्सर जिला अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 4338 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात पूर्वाहन 08:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो पूर्वाहन 09:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 03 घंटा पूर्व (07:00 बजे पूर्वाहन तक), केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य उपस्थित हो जायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई फाई गैजेट, पेन, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, Wrist Watch (सामान्य / Smart) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक दण्डाधिकारी अपनी मौजूदगी में कक्षवार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति Random तरीके से केन्द्राधीक्षक द्वारा कराना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक को सम्पूर्ण सहयोग करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, डी०आर०डी०ए० (एन०ई०पी०) बक्सर एवं श्रीमती कविप्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), बक्सर रहेंगी। बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन, बक्सर एवं बस अड्‌डा, बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को पूर्वाहन 05:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, आर्दश थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे। परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम एवं विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर में एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर में चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अन्तर्गत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) बक्सर जिले के बक्सर शहर अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके। अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 24.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर एवं सदर अस्पताल, बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे। परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। वे परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, बक्सर वरीय प्रभार में रहेंगे। विधि व्यवस्था संधारण हेतु 13 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 20 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 23, 2026

बक्सर: बक्सर का राज्य एवं देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से होगा बेहतर संपर्क - बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री - Buxar News