पथरगामा: पथरगामा सरकारी स्कूल के लिए लाई गई साइकिल 10 दिनों से पड़ी है बुधवार को वितरण होगा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पथरगामा बालक के प्रांगण में झारखंड सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण के लिए भेजी गई साइकिल पिछले 10 दिनों से रखी हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल से आए मिस्रियों द्वारा सैकड़ो साइकिलों को बनकर तैयार कर विद्यालय परिसर में खुले आसमान के नीचे रखा गया है।