कैसरगंज: कैसरगंज थाना में समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश, पालन होगा शत-प्रतिशत
थाना कैसरगंज में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवागत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।