धामपुर: नहटौर के गांव खजूराजट में एक युवक को जंगल में ले जाकर गांव के दो युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल किया
Dhampur, Bijnor | Jun 12, 2026 नहटौर क्षेत्र के गांव खजूराजट निवासी विकास कुमार का आरोप है के गांव के युवक उसकी साइकिल को उठाकर ले गए और गिरवी में रख दिया था जब उसे पता चला तो उसने पैसे मांगे। दोनों पैसे देने का बहाना लेकर उसे जंगल में ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर की 2:00 बजे की बताई जा रही है।