लैलूंगा: घर में घुसकर 17 साल के किशोर का अपहरण, शराबी रिश्तेदार ने किया किडनैप, पुलिस ने जंगल से जिंदा छुड़ाया
रायगढ़ के लैलूंगा में 17 वर्षीय किशोर का अपहरण उसके ही रिश्तेदार ने कर लिया। आरोपी ने घर में घुसकर धमकी देते हुए किशोर को कार में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में जंगल में घेराबंदी कर किशोर को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।