चित्तौड़गढ़: कोटा रोड पर देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और मैगजीन के साथ कार सवार 2 गिरफ्तार, एक ₹10,000 का इनामी बदमाश निकला
सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध पिस्तौल माय मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ कर सवार दो जनों को गिरफ्तार किया. एक आरोपी के खिलाफ नाथद्वारा पुलिस द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित है. पुलिस के अनुसार दिनेश पुत्र जमनालाल गाडरी निवासी रेवलिया के पास एक देसी पिस्तौल मय मैगजीन तथा सांड के रहने वाले दिनेश जाट के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस जप्त किए गए.