कुर्था: बारा गांव में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दलान में सो रहे युवक की बाल-बाल बची जान
Kurtha, Arwal | May 17, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा दलान में आग लगाने का मामला सामने आया है। शनिवार रविवार रात लगभग 3:00बजे मुनेश कुमार दलान में सो रहे थे, तभी धुएं से दम घुटने पर उनकी नींद खुली। कमरे में आग की लपटें देख वह किसी तरह बाहर निकले और शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में दो मवेशी भी सुरक्षित बच गए।