BAGHPAT DESK : शामली में बागपत के रहने वाले 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके सिर में गोली मारी। वो सुबह मजदूरों को लेने के लिए बाइक से आया था। बाइक चकरोड पर पड़ी मिली। वहां से 10 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली।
मौके पर एक खोखा पड़ा मिला। खेत गए किसानों ने उसकी लाश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग पिता बेटे की लाश देख बदहवाश हो गए। फिलहाल हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वारदात कांधला थाना क्षेत्र के नाला जंगल गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है।बागपत के ककड़ीपुर गांव के रहने वाले मोहना उर्फ मोनू पुत्र सुरेंद्र कबड्डी खिलाड़ी होने के साथ-साथ फसलों में दवाई स्प्रे करने का काम भी करता था। उसके पास अपना टैंकर था। जिससे वो आसपास के किसानों के
खेतों में कीटनाशक दवाओं का स्प्रे करता था।
पिता के अनुसार, मोनू शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे अपने घर