फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गंगा घाट से चोरी के दो पिकअप के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 14, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली गंगा घाट से चोरी के दो पिकअप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर गुलमहिया बाग गांव का रहने वाला चंदन कुमार है। एक पिकअप जो रांची से चोरी गई है उसे सेफ एक्सप्रेस कूरियर का बॉडी बनाकर शराब ढोने का काम कर रहा था। दूसरा पीकअप मध्य निषेध विभाग में जप्त पिकअप का नंबर डालकर चलाया जा रहा था। डीएसपी-1अवधेश कुमार ने यह जानकारी दी है।