जलालाबाद: गुनारा में सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाने का भंडाफोड़, 40 कुंतल माल किया गया सीज
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को तहसील व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा स्थित होरीलाल के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाकर तैयार किया जाना पाया गया। टीम ने सौंफ के दो और सिंथेटिक रंग का एक नमूना लेकर खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया।