सिराथू: राम वन गमन मार्ग पर गलत तरीके से बने डिवाइडर के विरोध में ग्रामीणों ने बिसारा में हंगामा कर सड़क जाम किया
कौशांबी से होकर चित्रकूट तक जाने वाली राम वन गमन मार्ग पर कार्य चल रहा है।शुक्रवार को कोखराज के बिसारा गांव के लोगों ने गांव के सामने आकर हंगामा शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण करने वाले लोग मनमानी तरीके से डिवाइडर बना रहे हैं।इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।