शामली: शामली में जमीयत सदर ने आयुष मलिक और चांदनी की शादी को लेकर दिया बयान, बोले- अब मियां-बीबी का ताल्लुक खत्म
Shamli, Shamli | Jul 1, 2026 शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण के बाद अब घर वापसी के मामले में जमीयत सदर मौलाना साजिद कासमी का ब्यान सामने आया है। जमीयत सदर ने आयुष मलिक और चांदनी कुरैशी की शादी को लेकर ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि मजहब के अनुसार आयुष मलिक की वापसी के बाद अब उसका चांदनी कुरैशी से कोई ताल्लुक नही रह गया है। मियां बीवी का ताल्लुक ही खत्म हो गया है।