रफीगंज: सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में चंद्रेहटा टीम बनी विजेता
रफीगंज प्रखंड के चंद्रेहटा गांव में आयोजित सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को चंद्रेहटा और खैरा फिरोज की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरा फिरोज की टीम ने 61 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। शनिवार रात्रि 8:00 बजे इश्तियाक फराहान ने बताया कि एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीता।