भादरा: अवैध डीजल परिवहन पर कार्रवाई, 2560 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार
भादरा के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डीजल परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2560 लीटर डीजल सहित एक बोलेरो पिकअप जब्त कर दो आरोपितों भंवरलाल सहारण व मालाराम को गिरफ्तार किया। वाहन में 10 ड्रम व 4 जरीकेन में डीजल मिला। आरोपितों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है।