अटेर: बायपास रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Ater, Bhind | Jun 17, 2026 भिंड। शहर के बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।जानकारी के अनुसार, राजवीर नामक युवक बाइक से अपने किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान बाईपास रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।