इंदौर: पंजाब ज्वेलर्स के शोरूम पर हुई ग्राहक से धोखाधड़ी,ग्राहक की शिकायत पर नापतोल विभाग ने की कार्रवाई
Indore, Indore | May 19, 2024 कस्टमर अंशुमन जाट ने का कहना है की रिंग पर जो बिल पर वजन था वह 7.260 ग्राम था। वह जब बेचने गए तो नग का वजन तो ज्यादा बताया ही, वहीं कांटे पर इस रिंग का वजन अब 7.240 ग्राम आया और वहीं पर्ची पर लिखकर दिया गया था कि वजन 7.190 ग्राम है। इस तरह सोने का वजन काफी कम कर दिया गया। उनका कहना है की जो उनके साथ हुआ है वैसा ही यह सभी ग्राहकों के साथ कर रहे हैं।