हुज़ूर: भोपाल में एक इंजीनियर ने ट्रेनों से चुराए कंबल और चादर, पत्नी ने खोली पोल
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर की ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। उसने पति के चोरी किए गए सामान के वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, बल्कि रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी। इस मामले में RPF कमांडेड अनिल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है|